my menu


j t

Friday, June 29, 2012

सुगम-दुर्गम !

सुगम-दुर्गम !


मेरे अरमानो के महल पर, 
अतिक्रमण  उन्मूलन  
दस्ते  की  आड़  में, 
चलाकर अपनी 
ख्वाहिशों का बुलडोजर, 
तुमने उसे 
जमींदोश किया था जभी से !
तुम  मानो, या  न मानो , 
किन्तु तुम्हारे ही शहर में, 
एक उजड़ अनधिकृत  
कलोनी की अर्थी पर,
तिरपाल ओढ़कर ,      
किसी विस्थापित की सी 
जिन्दगी जी रहा हूँ, तभी से  !! 

अब ये तुम्हारे ऊपर है 
कि तुम इसे 
नियमित करो या फिर 
अनधिकृत ही रहने दो , 
हमेशा- हमेशा के लिए !!!   

1 comment:

ANULATA RAJ NAIR said...

बहुत सुन्दर..............

अनु