my menu


j t

Monday, July 2, 2012

Jawahar lal neharu university








 



 Jawahalal Neharu University                         New Delhi

This is a central university and India’s No. 1  university. It’s originally a research university which provide all facilities to student. It’s a closed campus university where students studying across all over India and from whole world.
                          Description                                 
    
1.Facilities
.
  • Hostels with all facilities. One room  for two students till post graduation.
  • Family quarters for research student for six year for M.Phil. & P.hd.    
  • Mess which provide delicious and healthy food.
  • Central library which has more than 1lakh books and provide its service for every Indian research student from any Indian university and Cyber library both are open for 16 hours in every working day.
  • Dholpur library which open 24*7 hours for self studying.
  • Health center for madical help.
  • Sports and Jim facility for every hostel.
  • Every centre’s top 3-4 students migration to foreign universities.
  • Handicapped friendly campus.
  • Cyber library for blind students.
2.Specialties.

  • Mini India where students from all over India every states. Good and mix    Culture campus.
  • Fully secure and completely violence free campus.
  • Politically plus active and produce the elite class of India.
  • Highest number of students select for UPSC from here.
3.Admission process.
  • Admission for under graduation- only on in B.A.(hons.) in Foreign language.
  • For post graduation – all subjects and all languages. (Indian & foreign)
  • For M. Phil. And PhD. – all subject and all languages. (Indian & foreign)
  • Admission by entrance exam which held in English medium.Separate for all centers.
4.Here some Exemption for us(General) in entrance exam.
By these deprivation point policy General category student also getting profit. Maximum 10 marks.

i. The following Defence Categories are eligible for 05
     deprivation points on production of documentary
     proof:
     1.     Widows/Wards of Defence personnel killed in
            action;
     2.     Wards of Serving personnel and ex-servicemen
            disabled in action;
     3.     Widows/Wards of Defence personnel who died
            in peace time with death attributable to military
            service; and
     4.     Wards of Defence personnel disabled in peace
            time with disablity attributable to military
            service.
ii.  All female candidates are eligible for 05 deprivation
     points.
iii.District Quartile policy.
    This derivation point awarded  some selected backward districts in all over India.
    Which divided onto two category.      
                 
         -  Quartile 1 Districts - 05 points
         -  Quartile 2 Districts - 03 points
 
    All candidates who have passed and/or are appearing in the qualifying examination prescribed for admission to the concerned programmes of study         
  from :          
                                          ........Quartile 1 Districts.......... 05 points
                                          ........Quartile 2 Districts.......... 03 points

5.Quartile of districts of Rajasthan.

 
      RAJASTHAN
          Quartile–1

      2205          Barmer
      2211          Churu
      2219          Jalor
      2220          Jhalawar
      2204          Baran
      2203          Banswara
      2214          Dungarpur
      2231          Tonk


          Quartile–2
     2210          Chittaurgarh
     2223          Karauli          
     2221          Jhunjhunu   
     2225          Nagaur         
     2229          Sikar
     2232          Udaipur
     2228          Sawai Madhopur
     2206          Bharatpur   
     2209          Bundi
     2222          Jodhpur
     2212          Dausa
     2218          Jaisalmer
     2226          Pali   
     2208          Bikaner     
     2202          Alwar

6. Fees and mode of payment.
  •    Admission Fee – 263 rupees.
  •    Mess bill according to diet ,commonly 13-14 hundred per month.
7. Scholarship.
  • MCM scholarship for b.a. student – 18000 per year, (1500 per month.)
  • MCM for P.G. student – 24000 per year, (2000 per month)
  • MCM for M. Phil. Non Net clear Student – 36000 per year (3000 per month.)
  • MCM Phd non Net clear student – 5000 per month.
  • JRF/Net clear M.Phil. scholarship – 24000 per month. - for 2 year.
  • SRF Phd. for Net clear student scholarship – 27000 per month. for 4 year.
  • Physically challenged student found extra scholarship (2000 per month) to hire an Escort for help.

8. Seats

  •  For under graduation (school of language) 280  in all over India (including Nepal, Bhutan, Shrilanka )
  • For post graduation and Research according to schools and centers.

9. JNU Entrance Exam.

  • For B.A. 1st year is 100 marks only written test.(60% English Grammar,10% Reasoning,40% General Knowledge)
  • 50% Objective type question and 50% Written type.
  • Exam held in end of May of every year.
  • JNUEE For P.G. held separately for every centers. (70 marks written and 30 marks Viva.) 

Friday, June 29, 2012

दुखी खदेरन

दुखी खदेरन

2cftis_th.jpgउस दिन खदेरन बहुत दुखी था। हर तरफ़ से निराशा उसके हाथ लगी थी। निराशा की पराकाष्ठा की स्थिति में उसके मुंह से निकला, “ऐसी ज़िन्दगी से तो मौत अच्छी।”
अचानक वहां यमदूत प्रकट हुआ और अट्टहास करने लगा, “हा-हा-हा-हा…”
खदेरन ने उसकी ओर देखा और पूछा, “तुम कौन और क्या लेने आए हो?”
“मैं यम दूत और तुम्हारी जान लेने आया हूं।”
“क्यों?”
“अभी तो तुमने कहा था ‘ऐसी ज़िन्दगी से तो मौत अच्छी’ …।”
“लो कर लो बात! अब दुखी आदमी मज़ाक़ भी नहीं कर सकता।”

सुगम-दुर्गम !

सुगम-दुर्गम !


मेरे अरमानो के महल पर, 
अतिक्रमण  उन्मूलन  
दस्ते  की  आड़  में, 
चलाकर अपनी 
ख्वाहिशों का बुलडोजर, 
तुमने उसे 
जमींदोश किया था जभी से !
तुम  मानो, या  न मानो , 
किन्तु तुम्हारे ही शहर में, 
एक उजड़ अनधिकृत  
कलोनी की अर्थी पर,
तिरपाल ओढ़कर ,      
किसी विस्थापित की सी 
जिन्दगी जी रहा हूँ, तभी से  !! 

अब ये तुम्हारे ऊपर है 
कि तुम इसे 
नियमित करो या फिर 
अनधिकृत ही रहने दो , 
हमेशा- हमेशा के लिए !!!   

Friday, April 20, 2012

Respect Women and give them equil Opportunity

शोषण से लेकर सशक्तीकरण तक नारी

नारी विमर्श 


पितृसत्तात्मक समाज में नारी पुरुष की गुलाम और सामाजिक प्रताड़नाओं का शिकार रही है l नारी ही एक मात्र ऐसी जाति है जो कई हजारों वर्षों से पराधीन है l नारी-विमर्श स्त्री उत्पीड़न के विभिन्न पहलुओं की दिशा को उजागर करने में एक साकारात्मक प्रयास है , जो शोषण से लेकर सशक्तीकरण तक के सफर पर प्रकाश ड़ालता है l प्राचीन काल से लेकर आज तक नारी का प्रत्येक कदम घर से लेकर बाहर तक शोषित होता रहा है l उसे कभी देवी तो कभी दासी बना दिया गया,परन्तु उसे मानवी नहीं समझा गया l समाज में व्याप्त पर्दा -प्रथा,सती-प्रथा,विधवा-विवाह निषेध,बहुपत्नी विवाह,कन्या जन्म दुर्भाग्यपूर्ण माना जाना,शिक्षा एवं स्वावलंबन के आधारों से वंचित रखना,आजीवन दूसरों के नियंत्रण में रखना आदि मान्यताओं के द्वारा नारी को शोषित किया जाता रहा हैl शोषण के अन्तर्गत उसका दैहिक शोषण,आर्थिक ,शैक्षणिक व मानसिक शोषण तक किया जाता है , जैसे  'महादेवी वर्मा ' ने नारी की आर्थिक स्थिति को उजागर करते हुए कहा है,"समाज ने स्त्री के सम्बन्ध में अर्थ का ऐसा विषम विभाजन किया है कि साधारण श्रमजीवी वर्ग से लेकर सम्पन्न वर्ग की स्त्रियों तक की स्थिति दयनीय ही कही जाने योग्य है l वह केवल उत्तराधिकार से ही वंचित नहीं है वरन् अर्थ के सम्बन्ध में सभी क्षेत्रों में एक प्रकार की विवशता के बन्धन में बंधी हुई है " आर्थिक शोषण के अन्तर्गत दहेज के लिए नारी को सताना,अशिक्षा,परनिर्भरता,घर में पुरुषों के शासन में उसकी अधीनता पारिवारिक व कार्यक्षेत्र में पीड़ित करना आदि कई ऐसे स्तर हैं जिनसे नारी का आर्थिक शोषण किया जाता है l”

                   शोषण के इस चक्रव्यूह से बाहर निकलने के लिए नारी अथक प्रयास भी करती है ,जिसके लिए वह उन परम्परागत रूढ़ियों व बन्धनों से मुक्ति लेने के लिए प्रयास करती है जिसमें उसे जकड़कर उसके अधिकारों का हनन किया जाता है l पुरातन नारी के मुकाबले में आज की नारी आमूलचूल परिवर्तित हो गई है l अब नारी जीवन में ऐसी लहर आ गई है कि उस पर से सामन्ती बन्धन हट गए हैं और आज वह घूँघट निकालने,घर से बाहर न निकलने,नौकरी न करने,शिक्षा न ग्रहण करने,प्रेम-विवाह न करने,अविवाहित न रहने आदि किसी भी मान्यताओं के दायरे में बाधित नहीं की जाती है l इस परिवर्तन का कारण यही है कि नारी उस पुरातन मूल्यों को नकारने एवं सामाजिक आग्रहों को तोड़ने की चेष्टा में संघर्षरत हुई है जिन्होंने उसे मानवीय क्रूरता में जकड़ा है l निश्चित रूप से इन सब रूढ़िग्रस्त बन्धनों व परम्पराओं से मुक्ति लेने के लिए वह निरन्तर संघर्ष करती है ,कहने को तो नारी को पुरुषों के समान अधिकार दिए जाते हैं ,किन्तु नारी द्वारा उन अधिकारों को सिर्फ जानना और प्रयोग करने में बहुत अंतर होता है चूंकि वह सिर्फ अधिकारों से परिचित हो पर उनका प्रयोग न कर पाएं तो ऐसे अधिकारों का उसके जीवन में क्या फायदा l

              परिणामस्वरूप चिरकाल से दबती -पिसती आ रही अधिकारों से वंचित नारी द्वारा संघर्ष तभी शुरू होता है l जब उसे पुरुष की मात्र आश्रिता मानकर उसके मन-बहलाव एवं विविध विधि सेवा प्रयोजन को पूरा करने का साधन भर माना जाता है और जहाँ उसका कोई स्वतंत्र व्यक्तित्व व अस्तित्व नहीं माना जाता l आधुनिक परिस्थितियों ने नारी को बहुत सचेत बना दिया है l आज नारी दो मोर्चों पर मुख्य रूप से संघर्ष करती है l एक मोर्चा तो परम्परागत व्यवस्था में अपनी भूमिका निभाते हुए स्वाधीनता तथा अधिकारों की माँग के लिए योजनाबद्ध प्रयास करने से सम्बन्धित है जबकि दूसरे मोर्चें द्वारा उस मानसिकता को बदलना है जो उसे आज भी भोग्या मानकर उसका शोषण करता है l

            आज विश्व भर में नारी-पुरुषों के बीच कड़ी प्रतियोगिता होती है l चाहें प्राचीनकाल से ही संसार पर पुरुषों का आधिपत्य रहा है लेकिन आज नारी जाति ने करवट बदलकर अपनी कमर कस ली है और वह अपने अधिकारों के लिए गुहार भी लगाती है l मुख्य रूप से आज नारी का संघर्ष उसकी अस्मिता एवं अस्तित्व की पहचान से है जोकि पितृसत्तात्मक समाज के विरुद्ध शुरू होता है l इसलिए आधुनिक नारी संघषर्रत होकर अपने स्वतंत्र अस्तित्व व व्यक्तित्व को आकारित करने वाली शक्ति के रूप में स्थापित हुई है l सच्चाई यह है कि नारी को परवश बनाने में पितृसत्तात्मक धर्म का आदर्श एक अमोघ अस्त्र है जिसका बार-बार पारायण करवाकर पुरुष-समाज ने नारी को तन-मन से ऐसा पराधीन बनाया कि वह कभी अपने स्वतंत्र अस्तित्व को महसूस ही नहीं कर पायी चूँकि ,“ हमारा समाज हमेशा से ही पुरुष प्रधान रहा है.उसकी हर व्यवस्था पुरुष का ही समर्थन करती रही है l ”

                      पितृसत्तात्मक समाज स्त्री के अधिकारों पर विविध वर्जनाओं व निषेधों का पैहरा बैठाता रहा है l परम्परा जहाँ नारी को पितृसत्ता की प्रभुता में रहने को बाध्य करती है,वहाँ आधुनिक नारी की चेतना उसे पितृसत्ता के सभी बन्धनों को तोड़ ड़ालने को प्रेरित करती है चाहे पुरुष समाज ने नारी-जीवन,उसकी कार्यशैली व उसकी सत्ता को निधार्रित की चेष्टा की है लेकिन अब नारी भी पुरुष की तरह एक अलग संवर्ग है lअब उसकी भी एक अलग कोटि व सामाजिक स्थिति है l आज वह उन मिथकों को तोड़ रही है जो उसके विरुद्ध रचे गए l आज नारी अपनी मुक्ति के लिए,पुरुष के समान अधिकार प्राप्ति के लिए और स्वयं को मनुष्य (पुरुष के समान ही ) के रूप में मान्यता दिए जाने के लिए व्यापक स्तर पर संघर्ष कर रही है l इससे यही ध्वनित होता है कि नारी स्वयं को पराधीन और पुरुष सत्ता के अधीन पा रही है,उसके व्यक्तित्व को पुरुष के समान स्वाभाविक रूप से विकसित होने का अवसर नहीं दिया गया और आज वह इतनी जागृत हो चुकी है कि वह अपने को किसी भी प्रकार के बन्धन में रखने के विरुद्ध ही नहीं अपितु पुरुष वर्चस्ववादी व्यवस्था के हर फंदे को काटने का प्रयास कर रही है l स्त्री-चेतना पितृसत्ता के द्वारा गढ़ी गई और प्रचलित की गई उन धारणाओं या मान्यताओं पर प्रश्नचिन्ह लगाती है जो स्त्रियों को स्वाभाविक रूप से पुरुष से हीन सिद्ध करने के लिए गढ़ी गई है l

                        आज नारी अस्मिता एवं अस्तित्व का प्रश्न अनेक आयामी है l एक लम्बी पुरानी स्थापित व्यवस्था को तोड़कर जन-संघर्ष से जुड़ना और कदम-कदम पर यथार्थ से मुठभेड़ करना ही अस्तित्व की पहचान का तकाज़ा है l यह नारी समाज की सच्चाई रही है कि परिवार में उसकी आवाज को दबाकर उसकी आकांक्षा को कुचल दिया जाता है l उसकी आवश्यकताओं की भी उपेक्षा की जाती रही है.उसे किसी भी अवस्था में मानवोचित स्वतंत्रता का अधिकार प्राप्त करने की सुविधा नहीं होती है l परन्तु अब आधुनिक नारी ने अपने वर्चस्व के लिए अपना समूचा कौशल दाँव पर लगा दिया है.नारी द्वारा अस्मिता व अस्तित्व की लड़ाई पितृसत्तात्मक समाज,शोषण,परम्पराओं,मान्यताओं,अधिकारों व आर्थिक,राजनैतिक,सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों की भागीदारी से है l वर्तमान समाज में नारी पुरुष-वर्ग से प्रतिस्पर्धा न कर केवल उसके समकक्ष एक मनुष्य होने के नाते प्राप्त होने वाले अधिकारों की माँग करती है l

                निश्चित रुप से जब नारी पितृसत्तात्मक समाज में शोषित होकर विद्रोहात्मक स्वर को प्रस्फुटित करते हैं तो समाज को उसके सशक्त व्यक्तित्व के दर्शन होते हैं l आज नारी ने जीवन की सभी परिभाषाएँ ही बदल दी हैं l चूंकि सशक्तीकरण की प्रक्रिया अधिकार प्राप्त करने ,आत्मविकास करने तथा स्वयं निर्णय लेने की है,और यह चेतना का वह मार्ग है जो बृहत्तर भूमिका निभाने की क्षमता प्रदान करता है l इसलिए नारी जीवन में निरर्थक से सार्थक बनकर परीक्षाओं व प्रतियोगिताओं में स्वयं को सशक्त सिद्ध कर रही है l आज समाज के प्रत्येक क्षेत्र में कार्यरत सशक्त नारियों का यही कहना है ,“आधा आसमान हमारा,आधी धरती हमारी,आधा इतिहास हमारा है l”आधुनिक नारी यह जान चुकी है कि पुरुष निर्मित पितृसत्तात्मक नैतिक प्रतिमान,नियम,कानून,सिद्धांत,अनुशासन स्त्री को पराधीन उपेक्षिता,अन्य बनाने के लिए ही सुनियोजित ढ़ंग से गढ़े गये हैं l 


                    आज सशक्त नारी अपने पाँवों पर खड़ी होकर स्वाभिमानी जीवन व्यतीत कर रही है l वह अपने ज्ञान से गृहव्यवस्था को भी अच्छी तरह सम्भाल रही है तथा अपने बच्चों को भी सुसंस्कृत बना रही है l इसी कारण वर्ष 2001 को  ‘नारी सशक्तीकरण ’के नाम से भी घोषित किया गया है l आज सशक्त नारी वर्षा की बूँदों की तरह विकासोन्मुख होकर बसंत के फूलों की महक को चारों ओर बिखेर रही है ,और मर्यादाशील नारी अपनी वरिष्ठता,पवित्रता व अदम्य जिजीविषा के बल पर आसमान में धूमकेतु नक्षत्र की भान्ति टिमटिमा रही है l

  • ड़ॉ प्रीत अरोड़ा
लेखिका परिचय : 



जन्म – २७ जनवरी १९८५ को मोहाली पंजाब में। शिक्षा- एम.ए. हिंदी पंजाब विश्वविद्यालय से हिंदी में दोनो वर्षों में प्रथम स्थान के साथ। कार्यक्षेत्र- अध्ययन एवं स्वतंत्र लेखन व अनुवाद। अनेक प्रतियोगिताओं में सफलता, आकाशवाणी व दूरदर्शन के कार्यक्रमों तथा साहित्य उत्सवों में भागीदारी, हिंदी से पंजाबी तथा पंजाबी से हिंदी अनुवाद। अनेक पत्र-पत्रिकाओं में नियमित लेखन जिनमें प्रमुख हैं- हरिगंधा, पंचशील शोध समीक्षा, अनुसन्धान, अनुभूति, गर्भनाल,हिन्दी-चेतना(कैनेडा),पुरवाई (ब्रिटेन),आलोचना, वटवृक्ष,सृजनगाथा,सुखनवर, वागर्थ,साक्षात्कार,नया ज्ञानोदय, पाखी,प्रवासी-दुनिया, आदि मे लेख,कविताएँ,लघुकथाएं,कहानियाँ, संस्मरण,साक्षात्कार शोध-पत्र आदि।वेब पर मुखरित तस्वीरें नाम से चिट्ठे का सम्पादन. E-mail-arorapreet366@gmail.com

Thursday, April 19, 2012

Brahmavatar Sant Shri 1008 Khetaram Ji Maharaj

"Sun of Rajpurohit Samaj"
  Birth Date April 22, 1912 ( Vikram Samavat 1969 Vaishakh Sudi Pancham, Monday) Father Shri. Shersingh Ji Rajpurohit (Udesh) Mother Shrimati. Sanagari Devi Birth Place Khed Village  Tehsil Sanchour, District - Jalore (State) Birth Name Khetaram Vairagya At age of 12 Years. Guru Shri Ganeshanandan Ji Maharaj
Specialty
Towards Jeeva Daya (Protection of Lives)
To be together on one stage to Rajpurohit Samaj to become introduce to International Level. 
Vachan Siddha Mahapurush in Kalayug, 


Many Magics Showing, Ghor Tapaswi, Bramhavatar. Established Bramhaji Temple at Aasotara. May 20, 1961 Bhoomi Pujan Neev of Main Door ( Vikram Samavat 2018 Vaishakh Sudi Pancham Saturday). April 28, 1965 Bhoomi Pujan Neev of Bramhaji's Temple ( Vikram Samavat 2020 Vaishakh Sudi Pancham) Established Bramhaji Temple at Aasotara to purpose of Economical Help All Money comes from Rajpurohit Samaj. May 6, 1984 "Pran Pratishtha Mahotsav" of Temple ( Vikram Samavat 2041 Vaishakh Sudi Pancham Sunday ). May 7, 1984 Bramhalin on Monday on Afternoon 12:36 Bramhadham Asotara ( Vikram Samavat 2020 Vaishakh Sudi 6

Khetshwar Janm Shatabdi Samaroh



         Khetshwar Janm Shatabdi Samaroh                                                        


 All of you invited to "Khetshwar Janm Shatabdi mahotsava2012"
                               
                            आप सभी सादर आमंत्रित हैं           
  आप को यह सूचित करते हुए मुझे बहुत हर्ष हो रहा हैब्रह्मवतार संत श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज जन्मशताबदी महा महोत्सव1912- 2012 के उपलक्ष्य में आयोजित "शतकुंडीय श्री ब्रह्मात्मक महायज्ञ"किया जाएगा! जोकि श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा राजस्थान मेंदिनांक 23 से 29 अप्रेल 2012 तक चलेगा ! इसको लेकर ब्रह्माजी का मंदिर एवंराजपुरोहित समाज विकास न्यास के पदाधिकारी व कार्यकर्ता तैयारियों मेंजुटे हु! न्यास महामंत्री भंवरसिंह कनानाजी ने बताया कि शतकुंडीयब्रह्मयज्ञ में भाग लेने वाले प्रधान यजमानों व यजमानों का पंजीयन शुरू होगया है! सात दिवसीय जन्म शताब्दी महोत्सव में देश भर से श्रद्धालु भागलेंगे!                          
सात दिन चलेंगे कार्यक्रम:- श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा पर 23 से 29 अप्रेल तक श्री खेतेश्वर जन्म शताब्दी महामहोत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और महामहोत्सवमें प्रतिदिन प्रात: 7 से दोपहर 1 बजे तक श्री ब्रह्मात्मक शतकुंडीय महायज्ञविश्वशांति व खुशहाली का आयोजन किया जाएगा! जिसमें के लिए गादीपति तुलसारामजी महाराज के सानिध्य में यजमानों की ओर से आहुतियां दी जाएगी! सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक 1100 राजपुरोहित साधकों की ओर से 11करोड़ श्री ब्रह्म मंत्रों का प्रतिदिन जाप किया जाएगा! महोत्सव के दौरान राजपुरोहित यज्ञोपवीत संस्कार व अखंड संकीर्तन का आयोजन होगा! दोपहर 3.30 से शाम 7.30 बजे तक ब्रह्म सभा व श्री ब्रह्म भागवत कथा के दौरान कथावाचक ब्रह्मचारी ध्यानाराम वेदांताचार्य की ओर से कथा का वाचन किया जाएगा! कथा का सीधा प्रसारण दिशा व जी जागरण चैनल पर भी किया जाएगा! उन्होंने बताया कि भगवान ब्रह्मा के प्राण-प्रतिष्ठा दिवस तथा श्री खेतेश्वर प्राकट्य दिवस पर 26 अप्रेल को प्रात: 8 से 10 बजे तक श्री ब्रह्मा सावित्री शतद्रव्य महाभिषेक व रात्रि जागरण का आयोजन होगा! 27 अप्रेल को प्रात: 8 से 10 बजे तक श्री खेतेश्वर सहस्त्र कलशात्मक महाभिषेक व दोपहर 12.15 बजे से मंत्र पुष्पांजलि समारोह का कार्यक्रम होगा!

Nivedak-  JETHU SINGH PUROHIT