सुगम-दुर्गम !
मेरे अरमानो के महल पर,
अतिक्रमण उन्मूलन
दस्ते की आड़ में,
चलाकर अपनी
ख्वाहिशों का बुलडोजर,
तुमने उसे
जमींदोश किया था जभी से !
तुमने उसे
जमींदोश किया था जभी से !
तुम मानो, या न मानो ,
किन्तु तुम्हारे ही शहर में,
एक उजड़ अनधिकृत
कलोनी की अर्थी पर,
तिरपाल ओढ़कर ,
किसी विस्थापित की सी
जिन्दगी जी रहा हूँ, तभी से !!
अब ये तुम्हारे ऊपर है
कि तुम इसे
नियमित करो या फिर
अनधिकृत ही रहने दो ,
कि तुम इसे
नियमित करो या फिर
अनधिकृत ही रहने दो ,
हमेशा- हमेशा के लिए !!!

1 comment:
बहुत सुन्दर..............
अनु
Post a Comment