Khetshwar Janm Shatabdi Samaroh
All of you invited to "Khetshwar Janm Shatabdi mahotsava2012"
आप सभी सादर आमंत्रित हैं
आप को यह सूचित करते हुए मुझे बहुत हर्ष हो रहा हैब्रह्मवतार संत श्री
1008 श्री खेतेश्वर महाराज जन्मशताबदी महा महोत्सव1912- 2012 के उपलक्ष्य
में आयोजित "शतकुंडीय श्री ब्रह्मात्मक महायज्ञ"किया जाएगा! जोकि श्री
खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा राजस्थान मेंदिनांक 23 से 29 अप्रेल 2012
तक चलेगा ! इसको लेकर ब्रह्माजी का मंदिर एवंराजपुरोहित समाज विकास न्यास
के पदाधिकारी व कार्यकर्ता तैयारियों मेंजुटे हु! न्यास महामंत्री
भंवरसिंह कनानाजी ने बताया कि शतकुंडीयब्रह्मयज्ञ में भाग लेने वाले
प्रधान यजमानों व यजमानों का पंजीयन शुरू होगया है! सात दिवसीय जन्म
शताब्दी महोत्सव में देश भर से श्रद्धालु भागलेंगे!
सात दिन
चलेंगे कार्यक्रम:- श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा पर 23 से 29
अप्रेल तक श्री खेतेश्वर जन्म शताब्दी महामहोत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक
कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और महामहोत्सवमें प्रतिदिन प्रात: 7 से
दोपहर 1 बजे तक श्री ब्रह्मात्मक शतकुंडीय महायज्ञविश्वशांति व खुशहाली का
आयोजन किया जाएगा! जिसमें के लिए गादीपति तुलसारामजी महाराज के सानिध्य
में यजमानों की ओर से आहुतियां दी जाएगी! सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक
1100 राजपुरोहित साधकों की ओर से 11करोड़ श्री ब्रह्म मंत्रों का प्रतिदिन
जाप किया जाएगा! महोत्सव के दौरान राजपुरोहित यज्ञोपवीत संस्कार व अखंड
संकीर्तन का आयोजन होगा! दोपहर 3.30 से शाम 7.30 बजे तक ब्रह्म सभा व श्री
ब्रह्म भागवत कथा के दौरान कथावाचक ब्रह्मचारी ध्यानाराम वेदांताचार्य की
ओर से कथा का वाचन किया जाएगा! कथा का सीधा प्रसारण दिशा व जी जागरण चैनल
पर भी किया जाएगा! उन्होंने बताया कि भगवान ब्रह्मा के प्राण-प्रतिष्ठा
दिवस तथा श्री खेतेश्वर प्राकट्य दिवस पर 26 अप्रेल को प्रात: 8 से 10 बजे
तक श्री ब्रह्मा सावित्री शतद्रव्य महाभिषेक व रात्रि जागरण का आयोजन
होगा! 27 अप्रेल को प्रात: 8 से 10 बजे तक श्री खेतेश्वर सहस्त्र कलशात्मक
महाभिषेक व दोपहर 12.15 बजे से मंत्र पुष्पांजलि समारोह का कार्यक्रम होगा!
Nivedak- JETHU SINGH PUROHIT


No comments:
Post a Comment